फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मांगों को लेकर सीएचओ ने किया ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तीन माह से वेतन न मिलने और अन्य लंबित भुगतानों के विरोध में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) एसोसिएशन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सीएचओ ने ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार कर दिया।
सीएचओ का कहना है कि पिछले तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा छह माह से प्रोत्साहन राशि समेत अन्य भुगतान भी लंबित हैं। सफाई कर्मियों के भुगतान का मामला भी अटका हुआ है। कई बार मांग उठाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वेतन न मिलने से आर्थिक संकट गहरा गया है और परिवार के पालन-पोषण में दिक्कतें आ रही हैं। ऑनलाइन कार्य बहिष्कार की सूचना पहले ही विभागीय अधिकारियों को दे दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी भुगतान नहीं किया गया। विरोध स्वरूप सीएचओ ने एनसीडी जांच का डाटा पोर्टल पर दर्ज करना, ई-संजीवनी के माध्यम से उपचार देना, निक्षय पोर्टल पर डाटा अपलोड करना और महिलाओं की जांच रिपोर्ट पोर्टल पर दर्ज करने समेत सभी ऑनलाइन कार्य बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन

सीएचओ ने लंबित वेतन और अन्य भुगतानों का जल्द निस्तारण करने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेंद्र नागर, महामंत्री रमा पटेरिया, उपाध्यक्ष शिवम यादव, सौरभ योगी, अक्षय दोहरे, हरिओम नागर, सुमन, अर्चना सिंह और सुप्रिया शुक्ला समेत अन्य सीएचओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें