फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों से लिए जाएंगे स्कूल के विकल्प

Sat, 24 Sep 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
school, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में आए 62 शिक्षक, शिक्षिकाओं को विद्यालयों में तैनात करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। शनिवार को बीएसए कार्यालय में महिला एवं पुरूष शिक्षकों से विद्यालय के विकल्प लिए जाएंगे।
विज्ञापन


पदोन्नति की भांति अब अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में आए शिक्षकों को विद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। जिले में तमाम संख्या में विद्यालय एकल व्यवस्था में संचालित हो रहे हैं। पदोन्नति प्रक्रिया में ब्लाक महरौनी सहित कई ब्लाकों में एकल स्कूलों की संख्या बढ़ गई है। अब ऐसे स्कूलों को अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में आए शिक्षकों से भरे जाएंगे। गौरतलब है कि पदोन्नति की प्रक्रिया में स्कूलों के विकल्प लेने के मामले में जमकर खेल हुआ है। हालांकि विभागीय अफसर इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बता रहे हैं। लेकिन, पदोन्नति में हुए खेल की चर्चा शिक्षकों में बनी हुई है। कई स्कूूूलों में एक से अधिक विज्ञान शिक्षकों की तैनाती हो गई है।

यही नहीं, पुरूष शिक्षकों से विकल्प लेकर उन्हें सामान्य ब्लाकों में तैनाती दे दी है। जिससे दूरदराज के कई विद्यालय छूट गए हैं। अंतर्जनपदीय शिक्षकों की तैनाती में ऐसा न हो, इससे इंकार नहीं किया जा सकता है। शुक्रवार को कई दलाल किस्म के लोग मनपसंद विद्यालय दिलाने का भरोसा देते देखे गए। उधर, बीएसए संतोष कुमार राय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुरूष शिक्षकों से दोपहर दो बजे और महिलाओं से सुबह दस बजे से विद्यालय के विकल्प लिए जाएंगे। उन्होंने सभी से साक्ष्यों के साथ कार्यालय में उपिस्थत होने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें