तालबेहट (ललितपुर)। कसबे में सक्रिय शातिर दिमाग बदमाशों ने एटीएम से रुपये निकालने आए एक महिला को चकमा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल कर 19000 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मेसेज आने पर कार्ड धारक को ठगी की जानकारी हुई। इसके दौरान ठग मौके से भागने में सफल रहे। पीड़िता ने ठगी होने की जानकारी देते हुए कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन थाने में मौजूद मुंशी ने पुलिस बल न होने की बात कहते हुए शिकायती पत्र लेने से मना कर दिया।
मंगलवार को कोतवाली अंतर्गत ग्राम हसगुंवा के मजरा मोटा निवासी इमरती पत्नी शीतल अपने देवर गोविंद के साथ एटीएम से रुपये निकालने तालबेहट आई थी। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से उन्होंने छह हजार रुपये निकाले। इस बीच एटीएम में पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने उनसे एटीएम देखने के लिए मांगा। इस दौरान युवक ने महिला को दूसरा एटीएम दे दिया।
इसके कुछ देर बाद कार्ड धारक इमरती के मोबाइल फोन पर दो बार में 19000 हजार रुपये निकाले जाने का मेसेज आया। जिसके बाद वह दोनों बैंक गए और जानकारी ली तो पता चला कि उनके एटीमए से रुपये निकाले गए हैं।
दो सप्ताह में ठगी की दूसरी घटना
तालबेहट (ललितपुर)। 13 अप्रैल को थाना पूराकलां अंतर्गत कंधारी खुर्द निवासी रामराजा पुत्र शिवराज का एटीएम बदल कर 27000 हजार रुपये निकाल चुकें है। जिसके आरोपियों के बारें पुलिस को मामले के कुछ सुराग भी हाथ लग चुके हैं, लेकिन अब तक आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
बॉक्स में
क्या फायदा चेतक और 100 नंबर का
तालबेहट (ललितपुर) । एक ओर सरकार जहां साइबर क्राइम सहित अन्य अपराधों को रोकने के लिए चेतक और 100 डायल नंबर चला रही है। वहीं ठगी की घटना होने के बाद पुलिस ने मौके पर जाना उचित नहीं समझा। पीड़िता का आरोप है कि तत्काल पुलिस इस मामलें को गंभीरता से लेती तो शायद अपराधी पकड़े जा सकते थे।
दोनों ठगी मामलों में एक ही नजर आ रहे है आरोपी
तालबेहट (ललितपुर)। कसबे में ठगी के दोनों मामलों में शातिर चोरों ने एटीएम कार्ड का उपयोग बबीना में किया। जिससे स्पष्ट है कि शातिर चोर इसी क्षेत्र में चहल कदमी कर रहे है। यदि पुलिस तालबेहट एटीएम से मिले सीसीटीवी फुटेज और बबीना के सीसीटीवी फुटेज से मिलान करें तो शातिर चोर पकड़ में आ सकते है।
पीड़िता के आरोप निराधार
ठगी की शिकार महिला ने शिकायत के दौरान मुंशी द्वारा प्रार्थना पत्र न लेने का लगाया गया आरोप निराधार है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मौके पर गई थी। साथ की घटना की जांच जारी है।
मनवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी, तालबेहट