- जमाकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। चिटफंड कंपनी में पैसा जमा करने वाले ग्रामीणों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी शैलेंद्र चौधरी को एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि उन्होंने अपनी प्रतिदिन की बचत से चिटफंड कंपनी के कस्बा निवासी एक एजेंट के पास खाता खुलवाकर पैसा जमा किया था। जब जमाकर्ताओं के खाते के भुगतान का समय आया तो एजेंट द्वारा उनकी पासबुक और डायरी अपने पास जमा करा ली। फिर कुछ दिनों बाद पैसा देने से मना कर दिया। जमाकर्ता जब उसके घर पैसे का उलाहना देने गए तो एजेंट द्वारा उन्हें धमकाया गया। पीड़ित जमाकर्ताओं द्वारा थानाध्यक्ष को भी एक शिकायती पत्र देते हुए चिटफंड कंपनी के एजेंट के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उनका जमाधन दिलाए जाने की मांग की है। शिकायती पत्र पर नीलेश सुम्मेर सिंह, अभिषेक सेन, शिवम विश्वकर्मा, गोपाल रॉय, बखत सिंह, आनंद सेन, सुरेंद्र सिंह, अमित सेन के हस्ताक्षर हैं।