फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चीरा की टीम ने महरौनी को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, चीरा टीम के कैप्टन अंगद मैन ऑफ द मैच घोषित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। नगर के खेल मैदान पर चल रहे अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को चीरा की टीम ने महरौनी को चार विकेट से हराया। इसी के साथ सेमीफाइनल में जगह सुरक्षित कर ली। चीरा टीम के कैप्टन अंगद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

महरौनी टीम के कैप्टन कृष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ियों ने 20 ओवर में 94 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चीरा की टीम ने धुआंधार बैटिंग करते हुए 16 ओवर में 95 रन बनाकर जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। तीन विकेट और 25 रन बनाने वाले अंगद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर आयोजक संजय राजा, सुमित विश्वकर्मा, अक्षय दुबे, शिवम, धरमजीत बुंदेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें