फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सुपर लीग में चीरा, सिवनी और इंडियन क्लब ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। एमएलए कप के सातवें दिन सुपर लीग मैच प्रारंभ हुए। लीग मैच से जीतकर आई टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। चीरा, सिवनी व इंडियन क्लब ने जीत दर्ज कर अगले मैच के लिए अपनी दावेदारी की।
पहला मैच रॉयल रेंजर्स और इंडियन क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। इंडियन क्लब की सधी हुई गेंदबाजी के आगे रेंजर्स के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। पूरी टीम 58 रन ही बना पाई, जिसे इंडियन क्लब ने मात्र सात ओवर में बना लिया। शुभम शर्मा प्लेयर ऑफ द मैच बने। दूसरा मैच महेशपुरा और सिवनी के बीच हुआ। कड़ी टक्कर देने में नाकाम रही महेशपुरा की टीम 8 ओवर में 40 रन पर ही सिमट गई। आसान से लक्ष्य को सिवनी टीम ने 4 ओवर में ही पूरा कर लिया। प्लेयर ऑफ द मैच संजू रहे, जिन्होंने 5 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच में राज क्रिकेट क्लब चीरा ने रॉयल चैलेंजर्स जाखलौन को धूल चटा दी। चीरा के 104 रन का पीछा करते हुए जाखलौन 94 रन ही बना सकी। विश्राम 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला सहकारी बैंक उपसभापति श्रीकांत कुशवाहा, अनिल राजपूत प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख बार, हरपाल सिसौदिया मंडल अध्यक्ष बार, पुष्पेंद्र राजपूत, मनोज खटीक, करन कुशवाहा पार्षद प्रतिनिधि, नीरज श्रीवास्तव, लोकेश श्रीवास, राजीव तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें