फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बच्चों ने रैली निकाल मतदान और स्कूलों में प्रवेश दिलाने को किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मतदाताओं को जागरूक करने और स्कूल चलो अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत सतौरा में स्कूली बच्चों ने रैली निकाली।
ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत सतौरा में निकाली गई रैली में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्राम सचिव व ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारी शामिल रहे। रैली विभिन्न गलियाें और चौराहों-तिराहों पर घूमी। स्कूली बच्चे सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो जैसे नारे लगा रहे थे। लोगों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए भी प्रेरित किया। घर-घर विद्या का दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ... नारे लगाए। शिक्षकों ने सरकारी स्कूल में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं और योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाध्यापक आलोक श्रीवास्तव, कृष्णगोपाल मालवीय, ब्रजभूषण दुबे, कमलेश निरंजन, संध्या वर्मा, मीना निरंजन, प्रीति वर्मा, कुलदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें