फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बच्चों ने देखा राजघाट और चंदेरी का पुरातात्विक वैभव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत एक्सपोजर विजिट के तहत ब्लॉक बार के परिषदीय उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के चयनित बच्चों को राजघाट बांध एवं पुरातात्विक धरोहर चंदेरी के किले का भ्रमण कराया गया।
बीईओ बार शैलजा व्यास ने शनिवार सुबह बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों को हाइड्रो पावर इलेक्ट्रिक जेनरेशन प्लांट, राजघाट बांध एवं ऐतिहासिक धरोहरों की विस्तृत एवं स्थलीय जानकारी दी गई। उन्हें राजघाट बांध में स्थित जल विद्युत संयंत्र एवं चंदेरी की विविध सांस्कृतिक विरासत एवं विंध्याचल पर्वत शृंखला स्थित प्राकृतिक संपदा के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदेरी राज्य के विभिन्न शासकों द्वारा निर्मित किला कोठी, कौशक महल और कटी घाटी में बच्चों को पत्थरों पर उत्कीर्ण कलाकृतियों एवं भवन निर्माण की पुरातन शैली के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों ने आउटडोर गेम का आनंद लिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (विज्ञान) प्रदीप कुमार सोनी, वरिष्ठ एआरपी जयकुमार तिवारी, पुष्पेंद्र जैन, अरविंद गौतम, महेश वर्मा, संतोष, अखिलेश श्रीवास्तव, हाकिम सिंह यादव, शिवकुमार राजौरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें