फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव के समापन पर बच्चों ने पेश किए कार्यक्रम

विज्ञापन
children present cultural activity - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। विकासखंड जखौरा के अंतर्गत ग्राम दावनी में प्रथम युवा महासभा द्वारा आयोजित प्रथम युवा महोत्सव का समापन हो गया। अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार व शील्ड वितरित की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि श्रीकांत कुशवाहा, युवा महासभा के संस्थापक सूर्यकांत बबेले, महासभा अध्यक्ष इंद्रेश तिवारी, ध्रुव राजा, राममूर्ति तिवारी, अभिनव गुप्ता और गोपाल दुबे ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद कबड्डी, छुक छुक गाड़ी, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, चम्मच दौड़ के विजेेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। गांव के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस मौके पर हैप्पी यादव, आयुष शर्मा, अंकुर दुबे, आशीष दुबे, मुकुल दुबे, मयंक दुबे, रवि पटैरिया, आकाश यादव, सानू पाठक, भूपेंद्र सरवैया, रामजी गुप्ता, दीपक मिश्रा, अभिषेक बुंदेला, प्रथम रजक, अनिल, अमित, दारा सिंह, केपी सिंह, महेंद्र राजपूत, राजजीत राजपूत, सतेंद्र, दीपक, खूब सिंह, धर्मेंद्र, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे। संचालन अंकित दुबे और आभार अभिषेक पटैरिया ने व्यक्त किया।

children present cultural activity- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें