फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्ड्रन पार्क व कांशीराम पार्क का होगा जीर्णोद्घार

Mon, 03 Jul 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
park, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका द्वारा जल्द ही शहर के बच्चों के मनोरंजन के लिए एक और पार्क का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही बयाना नाला के पास स्थित कांशीराम पार्क का भी जीर्णोद्घार होगा। दोनों पार्कों के लिए अमृत योजना के तहत 1.14 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अलावा नगर पालिका द्वारा पार्क में होने वाले कार्यों के लिए टेंडर भी प्रकाशित कर दिए गए है। अब केवल शासन से बजट आने की इंतजार है।                  
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र की कायाकल्प करने के लिए भारत सरकार द्वारा अमृत अटल योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत शहर में हरियाली और नागरिकों को मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराने के लिए पार्कों का निर्माण व जीर्णोद्घार का कार्य कराया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत नगर पालिका ने पिछले वित्तीय वर्ष 2016-17 में शहर के लगभग चार पार्कों के जीर्णोद्घार का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। इसमें से शासन ने पालिका द्वारा भेजे गए चंद्रशेखर उद्यान पार्क (कंपनी बाग) में चिल्ड्रन पार्क और बयाना नाला के किनारे वार्ड नंबर 05 में जर्जर पड़े कांशीराम पार्क के जीर्णोद्घार के प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति दे दी है। 

कंपनी बाग में बनाए जाने वाले चिल्ड्रन पार्क के निर्माण के लिए शासन से 58.50 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इस लागत से बच्चों के लिए बनाए जा रहे पार्क में बच्चों के मनोरंजन व खेलकूद के लिए आकर्षित डिजाइन वाले झूले, फिसल पट्टी व अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर पक्का फुटपाथ मार्ग, बैठने के लिए स्टील की बैंच, कूड़ादान और इसके अलावा साफ पानी की व्यवस्था, प्रकाश के लिए सोलर लाइट व एलईडी स्ट्रीट लाइट और चार दीवारी समेत अन्य सुविधा मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन


साथ ही इस पार्क को खूबसूरत बनाने के लिए एक आकर्षित फुब्बारा लगाकर बागवानी बनाई जाएगी। वहीं कांशीराम पार्क के जीर्णोद्घार पर 56.21 लाख रुपये  खर्च किए जाएंगे। खर्च होने वाली कुल लागत में 50 प्रतिशत केंद्र सरकार, 30 प्रतिशत राज्य सरकार और 20 प्रतिशत पालिका का होगा।                   
            
बच्चों के लिए है खुशखबरी                  
कंपनी बाग में चिल्ड्रन पार्क बनाया जाना है, यह शहर के बच्चों के लिए बेहद खुशी की बात है। क्योंकि दो लाख से अधिक आबादी वाले शहर में बच्चों के मनोरंजन के लिए केवल एक ही पार्क है। जो नगर पालिका द्वारा ही श्रीतुवन मंदिर चौराहे पर आजाद बाल क्रीड़ा स्थल नाम से संचालित होता है। इसी पार्क में शह के समस्त 26 वार्डों से बच्चे मनोरंजन के लिए आते हैं। भीड़-भाड़ हो जाने के कारण अधिकतर बच्चे उदास होकर बिना खेलकूद कर चले जाते हैं। इस चिल्ड्रन पार्क के बनने से बच्चों को दूसरा विकल्प मिल सकेगा।                  
  
स्वीमिंग पूल के स्थान पर बनेगा पार्क                  
कंपनी बाग में जिस स्थान पर चिल्ड्रन पार्क बनाया जाना है, वह जगह नगर पालिका ने पूर्व में बच्चों के लिए ही स्वीमिंग पूल का निर्माण कराने के लिए चिह्नित की थी। स्वीमिंग पूल के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने और निर्माण कार्य के लिए टेंडर निकाले हुए पालिका को दो साल से अधिक समय बीत गया है, लेकिन पालिका में बजट नहीं होने के कारण अब तक स्वीमिंग पूल का निर्माण नहीं हो सका।
              
शासन से बजट आने का इंतजार                  
कंपनी बाग में चिल्ड्रन पार्क के निर्माण और कांशीराम पार्क के जीर्णोद्घार के लिए अभी शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। इसी क्रम में विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया कराने के लिए कार्रवाई जारी है, टेंडर की सूचना भी प्रकाशित की जा चुकी है। अब केवल शासन से बजट आने का इंतजार है, बजट आते ही निर्माण कार्य शुरु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-सुभाष जायसवाल                  
अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें