फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बच्चों ने सजावटी सामानों से बनाई राखियां

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। राखी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। कक्षा एक से आठ के बच्चों ने प्रतिभाग किया। राखियों में पुराने सजावटी सामानों, प्लास्टिक के खिलौने, बोतल व उनके ढक्कनों, शादी के कार्डों, रुई, ऊन, गोटा, पुराने कपड़ों, थर्माकोल के अलावा एयरबड, माचिस की तीलियों, चूड़ियां, दाल -चावल, डिस्पोजेबल प्लेट, मोर पंख आदि का प्रयोग कर राखियां बनाईं।
विज्ञापन

कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों ने सजावटी सामग्री से विद्यालय में सुंदर राखियां बनाईं। कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने आकर्षक वॉल हैंगिंग बनाई। छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र व सफल जीवन की कामना की। छात्रों ने छात्राओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया व जीवन भर सम्मान और रक्षा करने का वचन दिया। चेयरमैन रेनुका अग्रवाल ने बताया कि रक्षाबंधन हजारों वर्षों से भारत वर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। प्रधानाचार्या गरिमा अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार हम अपनी बहनों को प्रेम करते हैं, उनको संरक्षण प्रदान करते हैं, उसी प्रकार समस्त नारी जाति के सम्मान व उनकी रक्षा का प्रण लेना चाहिए। इस दौरान प्रबंधक कपिल अग्रवाल व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें