फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बच्चों ने किया मलखंभ का प्रदर्शन, मिली सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे सात दिवसीय कार्यक्रमों में शनिवार रात तुवन मंदिर परिसर में बच्चों ने भजनों और गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों के मलखंभ प्रदर्शन को देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में तुवन मंदिर प्रांगण स्थित मंच पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। डांस एकेडमी के बच्चों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वीरांगना लक्ष्मीबाई स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति गीत, कान्हा आगे पीछे, सेंटल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सोलो डांस, दिव्यांशी गौतम ने मेरे घर राम आए हैं... पर प्रस्तुति दी। जनक नंदनी, नितिन ने डीजे मिक्स सांग, कटारे ने चिट्ठी आई है, आयुष्मान डांस एकेडमी ने देश भक्ति गीत, बम बम भोले, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने राम जी की निकली सवारी, विक्की रत्नाकर ने भजन, भारत सेवा मंडल के बच्चों व बच्चियों ने मलखंभ का विशेष प्रदर्शन किया, जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। रविवार को मंदिर परिसर में भगवान सत्यनारायण की कथा के साथ सात दिवसीय कार्यक्रमों का समापन हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष पंडित ब्रजेश चतुर्वेदी, रमेश कुमार रावत, रामेश्वर सडैया, श्यामकांत चौबे, राजेश दुबे, प्रबंधक हरविंदर सिंह सलूजा, प्रबल सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इन्हें किया गया सम्मानित
राजेश पुरोहित, रूपेश शर्मा, राजेंद्र कौशल, सिद्धेश्वर सोलंकी, रुद्रांश चतुर्वेदी, राम सिद्धार्थ चौबे, रोहित राजा, ध्रुव मिश्रा, शुभम कौशिक, बलराम कुशवाहा, अजय तामीया, जगदीश पाठक, लक्ष्मण कुशवाहा, अजीज खान, अवध बिहारी उपाध्याय, जय नारायण शर्मा, विजय शर्मा, सोनू जायसवाल, कृष्णकांत तिवारी, लवली शर्मा आदि को समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें