फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फंदे से लटका मिला बालक, पिता बोले- खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। घर के अंदर बाथरूम में टीनशेड पर लगी लोहे की पाइप से साड़ी के फंदे से 12 वर्षीय बच्चे का शव संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला। पिता ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
मोहल्ला नेहरू नगर अहिरवार धर्मशाला के पास का 12 वर्षीय देव कुमार पुत्र बल्लू संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार शाम घर के अंदर लटका मिला। पिता बल्लू ने बताया कि देव कुमार मोहल्ले में संचालित सरकारी विद्यालय में कक्षा 5वीं में पढ़ता था। शुक्रवार को देव कुमार स्कूल के लिए निकल गया था, जबकि वह अपने काम पर चला गया था। पत्नी लक्ष्मी व मां रामकली घरेलू काम करने में व्यस्त थीं। स्कूल से देव कुमार घर आया और कमरे में चला गया। इधर लक्ष्मी छत पर कपड़े उठा रही थी। इसी दौरान देव कुमार की दादी रामकली बाथरूम में गईं। यहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए और वह चीखने लगी। बाथरूम में उसका इकलौता नाती देव कुमार फंदे से लटक रहा था। चीख पुकार सुन छत पर मौजूद लक्ष्मी नीचे आई और मोहल्ले के लोग भी आ गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन

-
आत्महत्या का कारण जानने में जुटी पुलिस
देव कुमार के जान देने का कारण पिता बल्लू ने अज्ञात बताया है। लेकिन, पुलिस इस बात से संतुष्ट नहीं है। वह मोहल्ले वासियों से पूछताछ कर आत्महत्या करने की असली वजह पता लगा रही है। इसके साथ सही जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सूत्रों के अनुसार देव कुमार काफी चंचल स्वभाव का था। वह स्कूल जाने के लिए घर से जाता था, लेकिन स्कूल न जाकर घूमता रहता था। अब पुलिस हर एक पहलू पर जांच कर रही है। किशोर की दिनचर्या से लेकर उसके दोस्तों से बातचीत कर रही है।
विज्ञापन


परिजनों ने आत्महत्या करने की बात बताई है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें