फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नाले में गिरने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम हसारकलां में शुक्रवार को नाले में गिरने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां गम में बदल गईं।
विज्ञापन

कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा कुंडा निवासी चतुर्भुज की थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम हिगौरा में ससुराल है। जहां प्रताप के पुत्र आकाश की शादी में पूरा परिवार गया था। शुक्रवार की शाम सभी लोग आकाश की बरात में चले गए। इसी बीच चतुर्भुज का सात वर्षीय पुत्र जयदेव खेलते खेलते नाले के पास पहुंचा। जब परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह नाले में पानी में मिला। उसे तत्काल सीएचसी तालबेहट लेकर आए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे की खबर से मासूम की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें