फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खेलते समय पत्थर की छत्ती गिरने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गदयाना। थाना बार अंतर्गत ग्राम गदयाना के भार्गवयाना मोहल्ला निवासी मनोहर पाल का ढाई वर्षीय माधव रविवार की शाम को घर के सामने बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच यहां रखी पत्थर की छत्ती गिर गई, जिससे उसके नीचे माधव आ गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पत्थर की छत्ती को हटाया। पत्थर की छत्ती के नीचे दबने से माधव गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता मनोहर पाल ने बताया कि परिजनों के कहने पर उन्होंने बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं कराया और अंतिम संस्कार कर दिया। दीपावली के दिन हुई इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें