फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैली संक्रामक बीमारी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डाला डेरा

Tue, 24 Oct 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
health news - फोटो : demo
विज्ञापन
धौर्रा क्षेत्र के कपासी गांव में संक्रामक बीमारी चिकन पॉक्स (छोटी माता) फैल गई है। यहां हर तीसरे घर में चिकन पॉक्स की बीमारी से लोग जूझ रहे हैं। करीब छत्तीस लोग इस बीमारी की गिरफ्त में हैं।  
विज्ञापन

शहर मुख्यालय से करीब 33 किलोमीटर दूर स्थित कस्बा धौर्रा के आगे अति पिछड़े इलाके ग्राम कपासी में चिकन पॉक्स बीमारी का कहर  है। करीब पंद्रह से बीस दिन पहले यहां कुछ बच्चों में खासकर छोटे-छोटे लाल दानेदार निशाल शरीर पर उभर आए थे। इस पर शुरुआत में लोगों द्वारा देशी व घरेलू उपचार के साथ झाड़ फूंक के उपाय भी किए, लेकिन दो सप्ताह बाद भी इस बीमारी से लोगों को राहत तो मिली ही नहीं, साथ ही यह बीमारी अन्य कई लोगों में भी तेजी के साथ बढ़ने लगी। पिछले सप्ताह जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां एक स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को उपचार के साथ ही साफ-सफाई के साथ रहने के लिए प्रेरित किया था, ताकि बीमारी दूूर हो सके। लेकिन, अब यह बीमारी इस गांव में विकराल रुप धारण करती जा रही है और अब तक यहां करीब दो दर्जन लोगों में इस बीमारी के फैलने की जानकारी प्राप्त हुई है।

इसकी जानकारी मिलने पर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रताप सिंह के निर्देश पर एक टीम कपासी के लिए रवाना हो गई और लोगों को पर्याप्त उपचार प्रदान किया। हालांकि, स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों द्वारा भी यहां लोगों को प्राथमिक उपचार के साथ सावधानियों की जानकारी प्रदान की गई।  प्राथमिक स्तर की जांच में कुछ बच्चों में नीजल्स यानि खसरा और कुछ बच्चों में चिकन पॉक्स के अलावा कुछ में खांसी, बुखार की शिकायत पाई गई है। टीम द्वारा उक्त बीमारी का परीक्षण कर जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है और यहां पर्याप्त उपचार के इंतजामों में चिकित्सकों की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के आधार पर बनेगी रणनीति
कपासी गांव में संक्रामक बीमारी की सूचना पर एक टीम उपचार के लिए तत्काल भेज दी गई है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।  
डा.प्रताप सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें