फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप व बजरंग दल ने चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला

विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन कर चानी सामान का बहिष्कार करते विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के पदा? - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों के ऊपर किए बर्बरता पूर्ण हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को घंटाघर प्रांगण में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने भारत की सेना के समर्थन में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत की सेना सीमा विवाद का शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालने के लिए चीन से बात कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने सुनियोजित तरीके से भारत की सेना पर अचानक हमला बोल दिया। इसमें भारत के 20 सैनिक शहीद हुए। सैनिकों ने इसका जवाब देते हुए चीनी सैनिकों को धूल चटा दी। यही नहीं, कई सैनिकों को दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला। चीन ने अभी तक अपने सैनिकों की मरने की संख्या सार्वजनिक नहीं की है जबकि भारत ने इसकी सारी जानकारी मीडिया को दे दी है।
घंटाघर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। जिला सह संयोजक शुभम कौशिक ने कहा कि यह 1962 का भारत नहीं है, उस समय और आज में बहुत बड़ा अंतर आ गया है। चीन को इस हरकत का जवाब जरूर मिलेगा। इससे पहले अखाड़ा रामलीला मैदान तालाबपुरा स्थित जिला कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन धारण किया। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष भगवान सिंह बुंदेला, जिलाध्यक्ष नवल किशोर सोनी, जिला सह संयोजक शुभम कौशिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें