नागपुर मंडल के गोंडिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन को बेलास्टेड ट्रैक में बदलने का होना है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नागपुर मंडल के गोंडिया स्टेशन पर प्लेटफार्म के वॉशेबल एप्रन को बेलास्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने का कार्य होने के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से दोनों ओर की छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस और समता एक्सप्रेस अप्रैल में 20 दिन के लिए निरस्त की गई है।
नागपुर मंडल के गोंडिया स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या तीन और लाइन संख्या पांच पर वॉशेबल एप्रन का बेलास्टेड रेलवे ट्रैक में परिवर्तन के लिए अगले माह अप्रैल में कार्य किया जाना है। इसके चलते ललितपुर में ठहरने वाली तीन ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इनमें डाउन रूट की कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पांच अप्रैल से 25 अप्रैल तक निरस्त कर दी गई है। अप रूट की छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से अंतिम स्टेशन तक सात अप्रैल से 27 अप्रैल तक निरस्त की गई है।
इसी प्रकार अप रूट की हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 2, 4, 6, 9, 11, 13 व 14 अप्रैल, 18 अप्रैल और 20 से 22 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार डाउन रूट की रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 4, 6, 8 से 11 अप्रैल, 13 और 15 से 18 अप्रैल, 20 अप्रैल और 22 से 24 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार डाउन रूट की विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस पांच अप्रैल, सात से नौ अप्रैल, 11 से 12 अप्रैल, 14 से 16 अप्रैल, 18 से 19 अप्रैल, 21 से 23 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। वहीं अप रूट की हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम सात अप्रैल, नौ से 11 अप्रैल, 13 से 14 अप्रैल, 14 से 18 अप्रैल, 20 से 21 अप्रैल और 23 से 25 अप्रैल तक के लिए निरस्त की गई है।
होली पर चलेगी विशेष ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
रेलवे प्रशासन की ओर से होली पर विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसके तहत झांसी से पुणे के बीच वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-पुणे सुपरफास्ट विशेष ट्रेन का संचालन चार मार्च से 25 मार्च तक किया जाएगा। ललितपुर स्टेशन पर अप रूट की झांसी-पुणे एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को दोपहर 1.53 बजे आएगी। डाउन रूट की पुणे-झांसी विशेष ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे आएगी।