फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा : खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू

विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में छठ के दूसरे दिन खरना व्रत रख पूजन करती महिला। स्वयं - फोटो : katra news
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में रहकर नौकरी व मजदूरी कर रहे पूर्वांचल और बिहार राज्य के लोगों ने छठ पर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना की रस्म के साथ छठी माई की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने छत्तीस घंटे का निर्जला व्रत रखना शुरू किया। रविवार को सुम्मेरा तालाब पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होंगे।
विज्ञापन

जनपद में विभिन्न विभागों में बिहार व पूर्वांचल के कर्मचारी एवं कामगारों ने छठ पूजा के दूसरे दिन शनिवार को विधि-विधान से खरना की रस्म निभाई। उन्होंने केले के पत्ते पर केला, रोटी और खीर को रखा और उस पर रोली व फूल पत्ती चढ़ाते हुए अगरबत्ती और दीपक जलाए। इसके बाद छठी माई का पूजन किया। महिलाओं ने जल अर्पित करते हुए रात्रि के समय छठी माई की पूजा की और परंपरा अनुसार केले के पत्ते पर ही रखकर खीर रोटी खाई। इसके बाद महिलाओं ने निर्जला व्रत शुरू किया जो छत्तीस घंटे तक चलेगा। यह व्रत वह अब सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद खोलेंगी। जबकि, तीसरे दिन आज रविवार की शाम को लोग फल, गन्ना एवं ठेकुआ आदि को दउरा में सजाकर छठ पूजा के लिए शहर के सुम्मेरा तालाब पर जाएंगे और वहां सूप में फल सजाकर पूरे विधि-विधान के साथ छठी माई की पूजा-अर्चना करके डूबते सूर्य भगवान को दूध से अर्घ्य देंगे। इसके बाद सोमवार क सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन करेंगे

छठ पूजा के लिए शहर के सुम्मेरा तालाब पर नृसिंह मंदिर की ओर शिव मंदिर के सामने घाटों पर नगर पालिका द्वारा तैयारियां की गई हैं और टेंट लगाकर यहां छाया का इंतजाम किया गया है। यहां घाटों पर सफाई कराई गई, ताकि आज यहां छठ पर्व के तीसरे दिन रविवार को श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य दे सकें।
विज्ञापन


फोटो-40
कैप्सन-राखी तिवारी।
छठ पर्व की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शनिवार को पर्व के दूसरे दिन खरना का व्रत रखा। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत भी रखा है, जो सोमवार की सुबह खोला जाएगा। आज रविवार को तीसरे दिन तालाब पर डूबते सूर्य को परिवार के संग अर्घ्य देंगे। व्रत को लेकर काफी उत्साह है।
-राखी, श्रद्धालु।
-
फोटो-41
कैप्सन-अन्विता तिवारी।
छठ पर्व की शुरूआत शुक्रवार से नहाय खाय की परंपरा के साथ शुरू हो गया है। शनिवार को खरना की रस्म के साथ दूसरे दिन का व्रत रखा और खरना के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत भी रखा है। अब आज रविवार को तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे और कल सोमवार को सुबह उगते सूर्य का पूजन कर व्रत संपन्न होगा।-अन्विता तिवारी, आबकारी निरीक्षक।
00000000000
सुम्मेरा तालाब पर सुरक्षा रहेगी पुख्ता
पूर्वांचल व बिहार के रहने वाले लोग रविवार को शहर के सुम्मेरा तालाब के घाटों पर पूजन अर्चन कर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके लिए जहां नगर पालिका प्रशासन द्वारा साफ सफाई व टेंट आदि की व्यवस्था की गई है, वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा भी यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें