फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का जांचा स्वास्थ्य, बनाए मास्टर हेल्थ कार्ड

Sun, 22 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
helth camp, lalitpur news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) नेहरू नगर एवं राजकीय बाल गृह (बालक) दैलवारा में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 37 बच्चों के मास्टर हेल्थ कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) नेहरू नगर में स्वास्थ्य टीम डा. राजेश भारती, डा. राजनारायण, डा.एमआर कुरैशी और लेब टेक्नीशियन मनीष पटवारी की टीम ने परीक्षण किया। परीक्षण में 19 बच्चों के मास्टर हेल्थ कार्ड बनाए गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने संस्था का निरीक्षण कर अधीक्षक को निर्देश दिए कि गर्मी का ध्यान रखते हुए बच्चों को आवश्यक सुविधाएं नियमित रूप से दी जाएं। इस दौरान प्रभारी अधीक्षक दीना, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी खुशबू जायसवाल, केयर टेकर रमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

इसके बाद राजकीय बाल गृह (बालक) दैलवारा में दोपहर 2 बजे से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। डा. रमेश चंद्र जगरिया, डा. एमआर कुरैशी, डा. राजेंद्र प्रसाद और लेब टेक्नीशियन मनीष पटवारी की टीम ने परीक्षण किया। इस दौरान 18 बच्चों का मास्टर हेल्थ कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन


यहां पर भी जिला प्रोबेशन अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक संजय कुमार सोनी, मनोवैज्ञानिक नंदलाल सिंह, फूला कुशवाहा, दयावती, कंछेदी लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें