वाहनों के चालान काटने यातायात प्रभारी अनुज सिंह गंगवार।
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। यातायात पुलिस द्वारा शुक्रवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 150 वाहनों के चालान काटे गए। इसमें बिना हेल्मेट, तीन सवारियां, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल फोन पर बात करते वाहन चलाने पर कार्रवाई की गई। एसपी निखिल पाठक के निर्देश पर शुुक्रवार को यातायात विभाग द्वारा यातायात प्रभारी अनुज सिंह गंगवार के नेतृत्व में शहर के इलाइट चौराहा, गोविंद नगर, घंटाघर, सावरकर चौक, तुवन चौराहा आदि स्थानों पर सुबह से ही वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें बिना हेल्मेट, तीन सवारियां, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और मोबाइल फोन पर बात करने वालों को रोककर उनके चालान काटे गए। यह देख वाहन चालकों में दिन भर हड़कंप मचा रहा। इस दौरान अलग-अलग प्रकार से यातायात विभाग द्वारा कुल करीब 150 वाहनों के चालान काटे और उनसे करीब डेढ़ लाख रुपये राजस्व वसूला।