फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी: पीने के पानी के लिए भटक रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलावन (ललितपुर)। महरौनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीने के पानी की कोई व्यवस्था न होने से मरीज और तीमारदार परेशान हो रहे हैं। ऐसी स्थिति यहां दो वर्षों से बनी हुई हैं। ठंडे पानी के लिए लगे वाटर कूलर दो वर्ष पहले खराब हो गए थे। इसके बाद से यह वाटर कूलर आज तक नहीं सुधर सके हैं।
विज्ञापन

ठंडे पानी के लिए मरीज होटलों और दुकानों का सहारा ले रहे हैं। जो सक्षम है वह पानी खरीदकर पी रहे हैं। इतना ही नहीं अस्पताल प्रांगण में लगे हुए दो हैंडपंप भी खराब पड़े हुए है। मरीजों का कहना है कि वाटर कूलर नहीं तो हैंडपंप ही सुधर जाए तो कम से कम ठंडा पानी पीने को मिल जाए। फिलहाल यहां पीने के पानी के टंकी बनी हुई हैं लेकिन गर्मी अधिक पड़ने के चलते पानी काफी गरम हो जाता हैं जो पीने योग्य नहीं होता हैं। ऐसी स्थिति में मरीज और तीमारदार पीने के पानी के लिए भटकने को मजबूर है। इसे लेकर लोगों में रोष पनप रहा है। अस्पताल प्रशासन का उदासीन रवैया मरीजों और तीमारदारों पर भारी पड़ रहा हैं।


सीएचसी महरौनी में ठंडे पानी की समस्या के चलते नए वाटर कूलर का आर्डर लगा दिया गया है। दो-तीन दिन में वाटर कूलर लग जाएंगे। - डॉ सिद्धार्थ जैन, चिकित्साधीक्षक, सीएचसी महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें