तालबेहट (ललितपुर)। नगर की पुरानी सीएचसी परिसर में नगर पंचायत द्वारा मरीजों एवं तामीरदारों के लिए बनवाए जा रहे निर्माणाधीन शौचालय के एक ओर का छज्जा मंगलवार को गिर गया। मौजूद ठेकेदार के कर्मचारियों ने उसका मलबा हटवा दिया। वहीं, जिम्मेदार लोग इस मामले को लेकर अलग-अलग ब्यान दे रहे है।
सीएचसी में कोविड एल टू भवन बनाए जाने के बाद नगर की सीएचसी को तहसील के सामने पुराने भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। यहां मरीजों एवं तामीरदारों के लिए शौचालय की सुविधा न होने पर नगर पंचायत द्वारा एक शौचालय बनवाया जा रहा है। इसकी गुणवत्ता पर लोग प्रारंभ से ही सवाल उठाते रहे है। मंगलवार को इसके एक ओर का छज्जा गिर गया। जानकारी के बाद तत्काल ठेकेदार के लोगों ने वहां की साफ सफाई करवा कर लोगों को यह बताने की कोशिश की जैसे वहां कुछ हुआ ही न हो। इस संबंध में जिम्मेदारों के बयान भी आपस में मेल नहीं खा रहे है।
मंडलायुक्त के आदेश के बाद छज्जा गिराया गया है। जिसमें उन्होंने घटिया सामग्री के उपयोग की बात कही थी। एक ही ओर का छज्जा गिराने पर उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया।
डॉ. नितिन कंसौरिया, चिकित्सा अधीक्षक सीएचसी तालबेहट
----------------------
छज्जा गिरा नहीं है। उसे तुडवाया गया है। ठेकेदार को पता नहीं था जिसके कारण उसने ढाई फीट निकाल दिया है। जो डिजाइन में नहीं था।
पंकज सिंह, ईओ नगर पंचायत तालबेहट
यदि छज्जा डिजाइन में नहीं था तो निकाल क्यो गया
सवाल यह है कि यदि साइड का छज्जा डिजाइन में नहीं था तो उसे ठेकेदार ने कैसे बना दिया। क्या एक दिन में छज्जे का लिंटर हटाया जा रहा था। यदि ठेकेदार ने अपनी मर्जी से उक्त छज्जा निकाल दिया तो मौके पर निरीक्षण को गए जिम्मेेदारों ने उसे ऐसा करने से क्यों मना नहीं किया।