फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा ललितपुर का लाल: नहीं थम रहे परिजनों के आंसू, रो पड़ा हर दिल, पूरा गांव हुआ गमगीन

Sun, 25 Dec 2022 12:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

तिरंगे झंडे में लिपटा चरन सिंह का पार्थिव शरीर सुबह करीब सात बजे महरौनी पहुंचा। यहां से सौजना गांव की ओर वाहनों का काफिला आगे चला तो ग्रामीणों ने नाम आखों से चरन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
तिरंगे में लिपटा घर पहुंचा ललितपुर का लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चरन सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को सुबह सौजना गांव स्थित घर पर पहुंच गया। जिसे देखते ही परिजनों का कोहराम मच गया। दोपहर में राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा।

विज्ञापन


तिरंगे झंडे में लिपटा चरन सिंह का पार्थिव शरीर सुबह करीब सात बजे महरौनी पहुंचा। यहां से सौजना गांव की ओर वाहनों का काफिला आगे चला तो ग्रामीणों ने नाम आखों से चरन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। करीब आठ बजे शव गांव पहुंचा तो परिजनों सहित ग्रामीणों का कोहराम मच गया।

श्रम एवं योजना राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, डीएम आलोक सिंह, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी  सहित कई प्रमुख लोगों ने पुष्पचक्र चढ़ाकर चरन सिंह को श्रद्धांजलि दी। करीब एक बजे शहीद चरण सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें