फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री मंत्र के जाप से हो जाता है कल्याण : कथा व्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। इलाइट चौराहा के गायत्रीपुरम स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर श्रीमद्भागवत प्रज्ञा पुराण और 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ रविवार से हुआ। कथा व्यास बालाजी नारायणी ने कहा कि गायत्री मंत्र का जप करने से मानव का कल्याण हो जाता है।
विज्ञापन

शनिवार शाम छह बजे मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। महिलाएं पीले वस्त्र पहनकर सिर पर कलश लेकर भजन कीर्तन करती हुई निकलीं। यात्रा मुख्य मार्ग से होकर लेखपाल कॉलोनी, रामनगर, बसंत विहार होते हुए मंदिर पर संपन्न हुई। रविवार को श्रीमद्भागवत प्रज्ञा पुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कथा व्यास ने कहा कि इसके श्रवण से मानसिक शांति मिलती है। जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी सावन कुमार असाटी ने बताया कि शक्ति पीठ पर प्रत्येक रविवार की सुबह 9 बजे से निशुल्क हवन व संस्कार किए जाते हैं, इसमें शामिल होकर धर्म लाभ लें और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ पर 5 अप्रैल तक देवी भागवत पुराण का आयोजन शाम 4 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें