- सावधानी बरतकर बचाव करें, समय पर लें दवा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सर्दी की दस्तक देते ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। वर्तमान में एलर्जी व गले में सूजन, खराश और वायरल की चपेट में आ रहे हैं। समस्या से ग्रसित प्रतिदिन 30 से 40 मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि धूल व धुएं के कण नाक व सांस में पहुंचने से एलर्जी हो रही है। ऐसे में सावधानी बरतकर बचाव करें।
मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। तापमान घटता जा रहा है। सुबह व शाम को सर्दी तेज हो गई है। मौसम में बदलाव से संक्रमण फैल रहा है। इसमें वायरल का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे लोगों में जुकाम, खांसी, बुखार की समस्या हो रही है। साथ ही एलर्जी मरीज भी अधिक पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में 30 से 40 मरीज एलर्जी के पहुंच रहे हैं। इनमें गले में खराश, गले में संक्रमण से सूजन, हल्का सा फीवर, सिरदर्द, हरारत आदि की समस्या पाई जा रही है। डॉ. अनुपम मिश्रा ने बताया कि मौसम में परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में लापरवाही लोगों को भारी पड़ रही है। ऐसे में सावधानी बरतकर बचाव करें।
-
डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर पहुंची 43
मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम को भले ही अभियान चलाया जा रहा हो। लेकिन, डेंगू के मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। इनमें वर्तमान में दो मरीज एक्टिव हैं। इसमें एक ग्राम बिरारी व दूसरा ग्राम मसौरा निवासी है। दोनों मरीज स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
-
इन बातों का रखें ध्यान
- सर्दी से बचाव करें।
- गुनगुना व साफ पानी पिएं।
-धूल-धुएं से बचाव करें।
- अधिक भीड़ में जाने पर मास्क पहनें।
- ठंडी वस्तुओं व पेय पदार्थों का सेवन न करें।