फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के भवन का हुआ शुभारंभ

Sat, 29 Apr 2017 12:54 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
student - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीते कई वर्षों से बीटीसी के भवन में संचालित हो रहे केंद्रीय विद्यालय को अपना खुद का भवन मिल गया है। शहर सीमा से सटे हुए घटवार मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय की नवनिर्मित भवन का शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शुभारंभ किया। इसमें पहले की अपेक्षा तीन गुना सीटों की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन शिक्षा के क्षेत्र में दिन व दिन प्रगति कर रहा है। उन्होंने बच्चों से कहा कि हमें ट्रेन नहीं बनना है जो चलने के लिए हमेशा ही दूसरों पर निर्भर रहती है। हमें नदी की तरह आगे बहना है जो विशाल पर्वत का सीना चीरते हुए खुद अपना रास्ता बनाती है। विशिष्ट अतिथि राज्य सरकार के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पौधे का विकास बुवाई व सिंचाई से होता है, लेकिन लोगों का विकास शिक्षा से ही होता है। इससे पहले अतिथियों ने फीता काटकर केंद्रीय विद्यालय के नए भवन का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत केंद्रीय विद्यालय प्रबंध समिति ने किया। झांसी केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने उड़ीसा व भोजपुरी सांस्कृतिक नृत्य के शानदार ताल-मेल का नृत्य प्रस्तुत किया है।


इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदस्य विधान परिषद रमा निरंजन, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, झांसी विधायक रवि शर्मा, मऊरानी विधायक बिहारी लाल आर्य, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, बबीना विधायक राजीव पारीछा आदि रहे। इसके अलावा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डीएम डॉ. रुपेश कुमार, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, जगदीश सिंह लोधी, चंद्रशेखर पंथ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय विद्यालय संगठन के अपर आयुक्त यूएन खवाड़े ने की है। इस मौके पर आगरा संभाग के उपायुक्त वाई अरुण कुमार, सहायक आयुक्त आरके वशिष्ठ, सहायक आयुक्त वीके सिंह, झांसी संकुल के छह केंद्रीय विद्यालयों के प्राचार्य आरके शर्मा, वंदना शेखर, रीना चक्रवर्ती, डा.सोनू राय, एसडी सिंह, उर्मिला आर्या आदि उपस्थित रहे। संचालन नीति शास्त्री और आभार प्राचार्य सीमा प्रकाश ने व्यक्त किया।
विज्ञापन


तीन गुना बढ़ेगा छात्रांकन      
इस दौरान केंद्रीय विद्यालय संगठन के अपर आयुक्त यूएन खवाड़े ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय को अब बड़ा भवन मिल गया है, इससे विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता और अधिक बढ़ सकेगी। इसके अलावा पूर्व के सापेक्ष विद्यालय का छात्रांकन तीन गुना तक बढ़ जाएगा। विद्यालय में सीटें कम होने के कारण कई बच्चों का प्रवेश नहीं हो पाता था, लेकिन अब अधिक लोगों को निराश नहीं होना पढ़ेगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अब विद्यालय में कक्षा एक से 10 तक की शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें