फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर जिले में बनेगा सेंट्रल जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बुढ़वार में सेंट्रल जेल बनाया जाना प्रस्तावित है। इसकी क्षमता साढ़े चार हजार कैदियों को निरुद्घ करने की होगी। यह जेल करीब सौ एकड़ जमीन में बनाई जानी है। इसका पर लेकिन, अभी इसमें कुछ संशोधन होने के साथ ही इसके पास में ही जिला जेल को बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, इस पर शासन द्वारा विचार किया जा रहा है। इसकी मंजूरी मिलते ही सेंट्रल जेल का काम शुरू हो जाएगा। इसका प्रस्ताव सबसे पहले 2016 में भेजा गया था, पर बाद में इसमें कुछ संशोधन होने के कारण इसका काम शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन

ललितपुर में अभी तक 180 कैदियों की क्षमता वाली जिला कारागार में पौने पांच सौ तक बंदी निरुद्घ हैं, जिससे यहां असुविधा के हालात पैदा हो जाते हैं। लेकिन, आगे बुढ़वार में नई जिला जेल बनने से इसमें दो हजार तक कैदी रखने की क्षमता होगी। जेल प्रशासन द्वारा बुढ़वार में बनाई जाने वाली सेंट्रल जेल के बगल में ही जिला जेल बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, ऐसे में सेंट्रल जेल के साथ ही जिला जेल के निर्माण का काम भी शुरू होे सकेगा। वर्तमान में जो जिला कारागार है उसे नई जेल बनने के बाद नारी बंदी गृह बनाने का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है।
जनपद में अंग्रेेजी शासन काल में बनाए गए दो सौ साल पुराने जिला कारागार को नारी बंदी गृह के रूप में बदलने के लिए भी शासन को एक प्रस्ताव भेजा गया है। कई आपराधिक मामलों में महिलाओं को सुधार के लिए न्यायालय से नारी निकेतन कानपुर भेजने की जगह यहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन

--------
बुढ़वार में प्रस्तावित सेंट्रल जेल के पास ही जिला जेल को बनाए जाने और जिला कारागार को नारी बंदी गृह में बदलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूूरी के बाद उक्त प्रस्तावों पर कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, उपकारापाल, जिला कारागार, ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें