फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद सागर बांध की नहर काटकर बनाया कुलाबा, विभाग अंजान

विज्ञापन
पनारी रोड पर बड़ी नहर को काटकर बनाया कुलाबा। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
गोविंद सागर बांध की नहर काटकर निकाला पानी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में जलभराव की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। शनिवार को खाली प्लॉट में भरे बारिश के पानी को निकालने के लिए नहर व रोड को काटकर कुलाबा बना दिया गया। इसके बाद भी स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग को इसकी सूचना नहीं दी। इससे राहगीरों की परेशानी बढ़ गई। अब यहां से निकलना मुश्किल हो गया है।
अगस्त व सितंबर की बरसात से शहर के विभिन्न वार्डों में जगह-जगह पानी भरा है। इससे खाली प्लॉट भी बच नहीं सके हैं। कई स्थान ऐसे हैं जहां का पानी निकालने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। ऐसा ही एक मामला वार्ड नंबर 23 में बड़ी नहर के पास देखने को मिला। यहां खाली प्लॉट में भरे पानी को निकालने के लिए नहर व उसके रोड को बगैर अनुमति के काट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं इसमें प्लास्टिक पाइप डाल दिया गया है, जिससे खाली प्लॉट का पानी नहर में पहुंच रहा है। इससे राहगीरों के साथ वाहनों का आना-जाना बंद हो गया है। इससे कोई हादसा भी हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वाहन चालक रास्ता खाली देख तेजी से वाहन चलाते हैं, जब वह कुलाबा (कटाव) के करीब पहुंचते हैं, तब वह ब्रेक लगाते हैं। विभाग को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। उधर, इसी नहर रोड पर एक पुलिया का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे बचने के लिए कोई इंतजाम अब तक नहीं किया गया है।
-----
नहर रोड को काटकर कुलाबा बनाने की जानकारी मिली है। इस संबंध में सींचपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। विकास दीप भारती, अवर अभियंता, राजघाट निर्माण खंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें