तालबेहट
(ललितपुर)। स्वतंत्रता दिवस की 69 वीं वर्षगांठ नगर और आसपास के
क्षेत्राें में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सरकारी इमारतों पर संस्था
प्रमुख ने ध्वज फहराए। विद्यालयाें में बच्चाें ने शानदार कार्यक्रम
प्रस्तुत किए। युवा जाग्रति मंच द्वारा नगर में एक विशाल रैली निकाली गई।
तहसील
भवन पर एसडीएम नेहा प्रकाश आईएएस ने ध्वज फहराया और सलामी ली। बाद में
महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पाजंली करते हुए कहा कि देश को आजाद कराने
में जिन शहीदों ने सहयोग दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में
प्रभारी तहसीलदार सुबोध मणि शर्मा, अधिवक्ता, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल
उपस्थित रहे। इस मौके पर हर्ष बुंदेला ने देश भक्त का सुंदर गीत गया।
विकास
खंड कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख रामविलास रजक ने तिंरगा फहराया। इस मौके पर
गंगा राम शर्मा, रति राम वर्मा, पंकज सोनी, अजय प्रताप सिंह सहित तकनीकी
सहायक, रोजगार सेवक और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहें। नगर पंचायत
कार्यालय पर पार्षद अनीसा बेगम ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद कैलाश नाथ
गुप्ता की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी हुई, जिसमें अमर शहीदों को याद
किया गया। इस मौके पर पार्षद और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
टाउन चबूतरा पर
व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय किशोर सोनी द्वारा ध्वजारोहण किया। वन विभाग
कार्यालय तालबेहट में वनक्षेत्राधिकारी विनोद कुमार यादव और माताटीला में
मधुर प्रकाश सक्सेना ने ध्वजारोहण किया।
श्री मर्दन सिंह इंटर कालेज
में प्रबंधक मनोज भट्ट ने ध्वज फहराया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिवचरन
साहू सहित शिक्षकों ने अपने विचार रखे। राजकीय बालिका इंटर कालेज पर
विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजना वर्मा, महेंद्र सिंह महाविद्यालय में
प्रबंधक जीएस परिहार और राजकीय महाविद्यालय बम्होरीसर में प्राचार्या नीलम
टंडन ने ध्वज फहराया। केंद्रीय विद्यालय तालबेहट में स्टेशन कमांडर
ब्रिगेडियर एसएस संधु ने ध्वज फहराया। इस मौके पर अपने विचार रखते हुए
बच्चों को देश की आजादी के संबंध में जानकारी दी। विद्यालय के प्राचार्य
परवेज असलम ने बच्चों को संबोधित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के
विद्यालयों में बच्चों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सरस्वती शिशु
मंदिर में हरीशंकर लिटौरिया ने ध्वज फहराया। इसके बाद बच्चों ने
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रबंधक राजेश त्रिपाठी एवं
प्रधानाचार्य भजन लाल विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। केन्द्रीय विद्यालय आदर्श
ग्राम पवा में सुबह विद्यालय के बच्चों ने एक रैली निकाली, जिसका शुभारंभ
ग्राम प्रधान विनीता रजक ने किया। इसके बाद गांव के समस्त विद्यालयों में
ध्वजा रोहण किया गया।