ललितपुर। बुधवार की रात्रि
महिलाओं ने हरितालिका तीज पर्व हर्षोल्लास से मनाया। महिलाओं ने रात्रि
जागरण किया और भजन कीर्तन का आयोजन किया।
नगर के तालाबपुरा, खिरकापुरा,
रामनगर, नेहरूनगर, आजादपुरा, गांधीनगर, चौबयाना, सुभाषपुरा सहित अन्य
मुहल्लों में हरितालिका तीज के अवसर पर मां पार्वती की झांकी सजाई गई।
महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। झांकी वाले स्थानों पर शाम
से ही धार्मिक गीत, भजन आदि का आयोजन चलता रहा। गांधीनगर में आयोजित हुए
पर्व के अवसर पर पूजा राजा, दीक्षा, ममता, बबीता, रचना सहित अन्य महिलाएं
मौजूद रहीं।