फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारा के साथ मनाएं त्योहार

Thu, 24 Sep 2015 01:46 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर (ललितपुर)। शांति समिति की बैठक में आने वाले समय में त्योहारों को भाईचारा के साथ मनाने का आह्वान किया गया। थाना मडावरा के प्रांगण में पर्यूषण पर्व, गणेश उत्सव व प्रतिमा विसर्जन, जल विहार और बकरीद के पर्व पर शांति कायम रहे, इसके लिए उपजिलाधिकारी मड़ावरा सुरेश कुमार पाल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


एसडीएम ने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। ऐसा कोई काम न करें, जिससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। बैठक में मौजूद ग्रामीणों ने मडावरा के मुख्य बाजार, धार्मिक स्थलों के आसपास उचित तरीके से साफ-सफाई कराने की मांग की। साथ ही त्योहारों पर बिजली व्यवस्था सुचारु रखने की भी मांग की।


क्षेत्राधिकारी महरौनी कृष्ण स्वरूप दिनकर  से ग्रामीणों ने गांव-गांव में खुली अवैध कलारी बंद कराए जाने की मांग की। इस पर उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक में एसआई माता प्रसाद, सुरेश चंद्र, अशोक तोमर, लखन सिंह, अब्बू चौधरी, निर्भान सिंह यादव, रामसिंह यादव, सुखनंदन पटेल, अजमेरी खान, मजीद खान, मुजीम, मुन्ना साह, बाबू सिंह, वीर सिंह, फूल सिंह, लखन अहिरवार, राजेश गंधर्व,  कम्मोदे अहिरवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें