फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग होने पर सीडीओ ने की नाराजगी व्यक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीडीओ ने पीएमजेएसवाई की दो सड़कों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने मड़ावरा से गिरार 18 किलोमीटर मार्ग का निरीक्षण किया। जिसमें पहले दो किलामीटर तक सीसी सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता सही नहीं मिली, साथ ही मार्ग में गड्ढे पाए गए। कई स्थानों पर सड़क टूटी पाई गई। पुलिया के पास पेंच वर्क नहीं पाया गया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को गुणवत्ता अनुरूप सड़क निर्माण के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने महरौनी-मदनपुर मार्ग से रखवारा जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। करीब पांच किलोमीटर लंबा मार्ग गुणवत्ताविहीन सामग्री का प्रयोग पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को तत्काल इन मार्गों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधूरे कार्य एवं सड़क मार्ग को दुरुस्त नहीं किया गया, तो दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें