संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सीबीएसई की 12वीं कक्षा का बिजनेस स्टडी का पेपर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुआ। पंजीकृत 63 के मुकाबले शत-प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा में सीबीएसई की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है। शनिवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक इंटरमीडिएट के बिजनेस स्टडी का पेपर हुआ। छात्र सवालों का जवाब देने में उलझे रहे। परीक्षा में एसडीपीएस, केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। केंद्र व्यवस्थापक, सचल दल परीक्षा का जायजा लेते रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य हूपेंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन कराई जा रही है।