फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सड़कों पर घूम रहे गोवंश बन रहे हादसों का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्गों पर झुंड में बैठे रहते हैं अन्ना पशु, वाहन चालकों के साथ राहगीरों और स्कूली बच्चों की भी बढ़ी चिंता
विज्ञापन


ललितपुर। शहर की मुख्य सड़कों पर घूम रहे अन्ना गोवंश वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरा बने हुए हैं। सड़क के बीचोंबीच और फुटपाथ पर गोवंश के बैठे रहने से यातायात प्रभावित हो रहा है। अचानक सामने आने वाले पशुओं के कारण कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। महिलाओं और छोटे बच्चों पर भी गोवंश के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कई मार्गों पर गोवंश के झुंड के कारण जाम जैसी स्थिति बन रही है और वाहन चालकों को उन्हें हटाकर रास्ता बनाने में मशक्कत करनी पड़ रही है।
-
फोटो 13
कचहरी रोड पर सड़क और फुटपाथ पर डेरा
कचहरी रोड पर सड़क और फुटपाथ पर अन्ना पशु बैठे रहते हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। कुछ दिन पहले यहां एक वृद्ध को सांड़ ने सींग मारकर गिरा दिया था, जिससे वह चोटिल हो गए थे। बड़ौदा बैंक के पास भी सड़क और फुटपाथ पर गोवंश के बैठे रहने से राहगीरों को निकलने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन


फोटो 14
मंदिर के सामने सड़क पर घूमते हैं गोवंश
स्टेशन रोड स्थित क्षेत्रपाल जैन मंदिर के सामने सड़क पर आए दिन आवारा गोवंश विचरण करते रहते हैं। मंगलवार को यहां कई गोवंश सड़क के बीचोंबीच घूमते नजर आए। इससे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हुई। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां यातायात का दबाव भी रहता है। जैन मंदिर होने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी आते-जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, गोवंश के हमले की घटनाएं यहां पहले भी हो चुकी हैं। कई बार सड़क पर सांड़ों के आपस में भिड़ने से यातायात भी बाधित होता है।
-
-फोटो 15
स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी मंडरा रहा खतरा
पुलिस लाइन रोड और कचहरी चौराहे पर भी अन्ना गोवंश के झुंड घूमते रहते हैं। कचहरी और कलक्ट्रेट आने-जाने वाले लोगों के साथ यहां गोवंश के हमले का खतरा बना रहता है। इसी मार्ग पर जीजीआईसी और महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल भी स्थित हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं के लिए भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोवंश की वजह से कई राहगीर और वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
-
सुम्मेरा तालाब के पास महिला पर किया था हमला
करीब चार दिन पहले सुम्मेरा तालाब स्थित देवी मंदिर के पास तालाब किनारे जा रही एक महिला पर गाय ने हमला कर दिया था। हमले में महिला घाट की सीढ़ियों पर गिरकर चोटिल हो गई थी। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह गाय को वहां से भगाकर महिला को बचाया था।
विज्ञापन


सड़कों पर घूम रहे अन्ना पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कैटल कैचर वाहन के माध्यम से पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजा जा रहा है। आगे भी अभियान चलाकर अन्ना पशुओं को पकड़कर शहर से बाहर किया जाएगा।

- दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें