फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पाइपलाइन की सफाई में मरी मिली बिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
- शुद्ध पेयजल आपूर्ति के विभागीय दावों की हकीकत उजागर, अधिकारी कर रहे जांच कराने की बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बार। कस्बे के लड़वारी रोड स्थित मोहल्ले में पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति पूरी तरह बाधित थी, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बार-बार शिकायत के बाद जल संस्थान की टीम ने अतुल जैन के मकान के पास पाइपलाइन की खुदाई कराई। खुदाई के दौरान पाइपलाइन के अंदर से मरी हुई बिल्ली मिली।
अनुमान लगाया जा रहा है कि मरी हुई बिल्ली के कारण पाइपलाइन जाम हो गई थी, जिससे पूरे मोहल्ले की जलापूर्ति ठप पड़ी रही। घटना सामने आते ही क्षेत्र में रोष फैल गया और लोगों ने दूषित पानी को लेकर गंभीर चिंता जताई। ग्राम प्रधान रमेश सहरिया ने इसे जल संस्थान के कर्मचारियों की घोर लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन में जाली लगाई जानी चाहिए थी, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। लड़वारी रोड की अधिकतर सहरिया परिवार एवं अन्य लोग जल संस्थान से होने वाली पेयजल सप्लाई का ही उपयोग करते हैं, वहीं स्थानीय निवासी हरदास रैकवार ने आरोप लगाया कि जिस लाइन को खोला गया, उसमें से मरी हुई बिल्ली निकली है और ऐसा पानी पीने से लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं, यहां तक कि जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पाइपलाइन जाम थी, जिसकी सफाई कराई गई। मरी हुई बिल्ली निकलने की बात संज्ञान में लाई गई है। इसकी जांच कराकर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई जाएगी।
मुंशीलाल वर्मा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें