फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की उचित दर दुकानें होंगी कैशलैस

Mon, 06 Feb 2017 12:38 AM IST
lalipur
विज्ञापन
जिले की उचित दर दुकानें होंगी कैशलैस - फोटो : demo
विज्ञापन
उचित दर की दुकानों पर राशन खरीदने के लिए अब कार्डधारकों को कैश साथ में नहीं ले जाना पड़ेगा। जिले की चिह्नित दुकानों को कैशलैस व्यवस्था में चयनित किया गया है। जिस पर काम आरंभ हो गया है। अगले महीने से कार्डधारकों के बैंक खाते से पैसा सीधे दुकानदार के खाते में चला जाएगा।       जिले के दो लाख छह हजार 578 कार्डधारकों को रियायती दरों पर राशन मुहैया कराने के उद्देश्य से गांव व नगर में 460 उचित दर की दुकानें संचालित हो रही हैं। अंत्योदय कार्डधारकों को दो रुपये किलो के हिसाब से 15 किलो चावल व तीन रुपये किलो की दर से 20 किलो गेहूं वितरित किया जाता है। वहीं, पात्र गृहस्थी को भी रियायती दरों पर राशन दिया जाता है। वितरण में गड़बड़ी को रोकने के लिए पयर्वेक्षणीय व्यवस्था लागू की गई है। इसके बाद भी वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें कम नहीं हो रही हैं। इसे ध्यान में रखकर राशन वितरण में व्यापक बदलाव किया जा रहा है। पाली, महरौनी और ललितपुर नगर की दुकानों को ईपीओएस (इलेक्ट्रानिक पाइन्ट्स ऑफ सेल) से लैस कर दिया गया है। इस व्यवस्था में कार्डधारक को निर्धारित धनराशि नकद देनी पड़ रही है। अब शासन ने कैश के लेनदेन को समाप्त करने का खाका तैयार कर लिया है। इसके अंतर्गत ललितपुर नगर की मऊठाना व कांशीराम आवास कालोनी सिद्दनपुरा की दुकान का चयन किया गया है। नई व्यवस्था में कार्डधारक के आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक किया जा रहा है। इससे ईपीओएस मशीन में आधार कार्ड नंबर डालते ही कार्डधारक का बैंक खाता संपर्क में आ जाएगा और कुछ ही मिनटों में धनराशि दुकानदार के बैँक खाते में ट्रांसफर हो जाएगी। यदि कार्डधारक के बैँक खाते में पैसा नहीं होगा तो वह ईपीओएस मशीन पर प्रदर्शित होने लगेगा। जिसे देख दुकानदार राशन देने से मना देगा। यदि कैशलैस व्यवस्था कामयाब रही तो कुछ ही महीनों में अन्य दुकानों पर इसे प्रारंभ कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री रामविलास पासवान ने उचित दर दुकानों को कैशलैस करने की घोषणा की थी, जिसे अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।      
विज्ञापन


ै      
चिह्नित दुकानों से जुड़े कार्डधारकों के आधार नंबर बैंक खाते से लिंक किए जा रहे हैं। अंतिम चरण में पूरी प्रक्रिया है। संभवत: इस माह से या फिर अगले माह से कैशलैस व्यवस्था दुकानों पर लागू कर दी जाएगी।      
विज्ञापन

डीएसराम, जिला पूर्ति अधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें