ललितपुर। शहर कोतवाली के अंतर्गत नए बस स्टैंड के पास कपड़ा की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश हजारों रुपये का समान व नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
जामा मस्जिद के पास निवासी रुबीन हुसैन ने शिकायत पत्र में बताया कि नए बस स्टैंड पर उसकी कपड़ों की दुकान है। शनिवार की रात को अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर 30-40 हजार रुपये का सामान व 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाए जाने की मांग की है।