फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जनपद में लगातार बढ़ रहे भ्रष्टाचार की शिकायतों के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
- नौ दिन में दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में भ्रष्टाचार की शिकायतों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आलम यह है कि एंटी करप्शन टीम ने नौ दिनों में रिश्वत लेते दो सरकारी कर्मचारी पकड़े। जिनमें एक वन विभाग का दरोगा राजकुमार तिवारी, जो 13 मई को व्यापारी से 6500 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। उक्त मामले की जांच पड़ताल एंटी करप्शन टीम करने में जुटी हुई है। जबकि दूसरा ग्राम पंचायत अधिकारी उमाशंकर राजपूत को बृहस्पतिवार को 23 हजार रुपये लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ लिया है। सरकारी कर्मचारियों के रिश्वत लेते हुए लगातार पकड़े जाने के बाद भी विभागों में कार्यरत कर्मचारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। जनपद के लोग भी रिश्वत मांगने वाले कर्मचारियों की शिकायत लगातार भ्रष्टाचार निवारण इकाई झांसी से कर रहे हैं। इन शिकायतों को लेकर एंटी करप्शन टीम लगातार जनपद में कार्रवाई कर रही है।

रिश्वत लेते पहले भी पकड़े जा चुके हैं सरकारी कर्मचारी
- 30 जनवरी 2023 को पाली तहसील अंतर्गत ग्राम बालाबेहट में तैनात लेखपाल आशुतोष को एंटी करप्शन टीम झांसी ने ग्राम सभा की सड़क का निर्माण रुकवाने के एवज में 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा था।
विज्ञापन

- 2 मई 2023 को सीबीआई टीम ने स्टेशन रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक को बैंक में 20 लाख रुपये की सीसी लिमिट बनवाने के लिए बैंक मित्र के माध्यम से एक लाख रुपये की रिश्वत के आरोप में पकड़ा था।
- 9 अगस्त 2023 को तहसील सदर में तैनात चकबंदी लेखपाल चम्मेल सिंह को एक किसान से वसीयत चढ़वाने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम झांसी ने रंगेहाथ पकड़ा था।
- 27 अक्तूबर 2023 में सिंचाई विभाग में तैनात जिलेदार शहजाद अली को सजनाम बांध के डूब क्षेत्र में किसान से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम झांसी ने पकड़ा था।
- एक मार्च 2024 को एंटी करप्शन टीम ने प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के फील्ड ऑफिसर अनुज को किसान से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा था।
- 4 जुलाई 2024 को सिंचाई विभाग में तैनात जिलेदार शहजाद अली और उसके साथी राकेश रैकवार को पट्टा नवीनीकरण के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम झांसी ने रंगेहाथ पकड़ा था।
- 5 सितंबर 2024 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय दावनी में तैनात शिक्षक पंकज जैन को एक कर्मचारी से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम झांसी ने रंगेहाथ पकड़ा था।
- 28 जनवरी 2025 को सींचपाल मुश्ताक अली निवासी सतियनपुरा कुलपहाड जनपद महोबा हाल निवासी डैम कॉलोनी मोहल्ला तालाबपुरा को महिला किसान से चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

- 4 फरवरी 2025 लेखपाल राजेंद्र रजक पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए टीम ने गिरफ्तार किया था।
-11 मार्च 2025, सेवानिवृत कृषि कर्मचारी से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते लिपिक को टीम ने गिरफ्तार किया था।
- 16 अप्रैल 2025,सहायक चकबंदी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक (पेशकार) अशोक कुमार सिंह को भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई झांसी की टीम ने 15 हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें