फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पवा जैन मंदिर में चोरी का 36 घंटे बाद मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। जैन सिद्ध क्षेत्र पवागिरी में बुधवार रात त्रिकाल चौबीसी से भगवान सुब्रत सागर के छत्र चोरी होने का मामला 36 घंटे बाद दर्ज किया गया। समाज के लोगों ने बताया कि जैन मंदिर में तीसरी बार चोरी हुई है। पुलिस आज तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। पवागिरी में पहाड़ी पर बने त्रिकाल चौबीसी में विराजे मुनि सुब्रत नाथ की प्रतिमा स्थापित है। चोरों ने बुधवार रात मंदिर के दोनों ताले को तोड़कर प्रतिमा का छत्र चुरा लिया। इसकी सूचना मंदिर प्रबंध समिति के लोगों ने समाज के लोगों को नहीं दी। सुबह अमर उजाला के माध्यम से जानकारी होने पर समाज के एक गुट ने इस मामले को लेकर विरोध जताया। उनका आरोप था कि हर बार मंदिर में चोरी होती है और पुलिस ने आज तक किसी मामले का पर्दाफाश नहीं किया है। जबकि, मंदिर पर दो होमगार्ड रात में रुकते हैं। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन



समाज के लोग बोले- सीसीटीवी का बंद होना खड़े कर रहा सवाल
समाज के लोगों ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2011-12 में चौबीसी में विराजे मूलनायक चंद्र प्रभु भगवान का सवा किलो का छत्र चोरी हो गया था। वहीं, कुछ वर्ष पहले भौयरे में विराजे मूल नायक पारसनाथ के पास रखी मुख्य गुप्त गाेलक के ताले तोड़कर नकदी चोरी हो गई थी। समाज के लोगों का आरोप है कि जब मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे तो वह बंद क्यों थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें