ललितपुर। जिलापूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र मिश्रा ने ग्राम कुमरौल में राशन की दुकान का निरीक्षण किया। जिसमें वहां पर स्टॉक में गड़बड़ी पाई गई। जिसके राशन संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित की थी।
जिलाधिकारी के आदेश पर ई-केवाईसी व कम वितरण करने वाली राशन के दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी ने शुक्रवार को ग्राम कुमरौल में उचित दर दुकान का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय दुकान बंद पाई गई। स्टॉक के सत्यापन के दौरान 43.858 क्विटंल गेहूं व 38.062 क्विटंल चावल कम पाया गया। वितरण में अनिमिताएं पाए जाने पर उचित दर विक्रेता सविता व उनके पति नरेंद्र सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी प्रस्तावित की गई है। संवाद