ललितपुर। कोतवाली सदर अंतर्गत तालाबपुरा निवासी अनिल तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके पिता चतुर्भुज तिवारी के नाम से नगर पालिका के बेसमेंट पार्किंग, टैक्सी का ठेका था। तीन माह से रमन सिंह सरदार निवासी मेन रोड लक्ष्मीपुरा और मनमोहन चाैबे निवासी गांधीनगर पार्षद उसके पिता से रंगदारी मांग रहे थे। मना करने पर रमन सिंह व मनमोहन चौबे निरंतर झूठी शिकायतें कर रहे थे। इससे उसके पिता सदमे में आ गए और 16 अगस्त को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दोनों आरोपी उसके पिता की मौत के बाद भी साेशल साइट पर अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि जांच-पड़ताल की जा रही है।