फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून-पसीने की कमाई पर डांका: चिट फंड कंपनी ने करीब 400 लोगों से की करोड़ों की ठगी, आठ लोगों पर केस दर्ज

Thu, 06 Oct 2022 03:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर

सार

मामले को लेकर एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में यदि कोई और कंपनी चल रही है तो उसकी भी जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर के महरौनी क्षेत्र की चिट फंड कंपनी किसान एग्रो टेक कॉपरेटिव सोसाइटी के संचालक और उसके पिता व भाई सहित आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने करीब 30 से 35 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


महरौनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरौना निवासी चंद्र भान सेंगर के पुत्र श्याम जी सेंगर करीब पांच साल से चिट फंड कंपनी चला रहा रहा था। इसमें क्षेत्र के करीब 300 से 400 लोगों से अधिक ब्याज देने का वादा करते हुए उनका करीब 30 से 35 करोड़ रुपया जमा करा लिया। जमा धनराशि की मियाद पूरी होने पर जब खाता धारकों ने अपने रुपये मांगना शुरू किया तो कंपनी संचालक उन्हें पहले झांसा देता रहा। 

आरोप है कि वह 27 सितंबर से अचानक गायब हो गया, जिससे खाता धारकों में हड़कंप मच गया। बीते दिनों खाताधारकों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जांच कर कार्रवाई कराने की मांग की। कस्बा निवासी विक्रम खटीक आदि की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी संचालक श्याम जी सेंगर, उसके पिता चंद्र भान सेंगर, भाई रविंद्र प्रताप सिंह सेंगर, आशुतोष सेंगर के अलावा मुकेश सेन, गोलू चौहान, नीलेश जैन और सतेंद्र जैन के खिलाफ चिटफंड अधिनियम और एससी एसटी एक्ट सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें