ललितपुर के थाना बार अंतर्गत ग्राम बरखिरिया में एक किसान ने अपने ही खेत में गुंज के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। बार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बार क्षेत्र के ग्राम बरखिरिया निवासी अनिल अहिरवार (27) पुत्र ग्यासी बुधवार सुबह अपने खेत पर ही था। सुबह करीब दस बजे वह बाजार गया और सब्जी लेकर घर देकर चला गया। इसके बाद वह घर से पीछे के रास्ते से कहीं चला गया और घर के पीछे ही कुछ दूरी पर गुंज के पेड़ पर तौलिया से फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी।
दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे जब उसके बच्चे देवी प्रतिमा विसर्जन के बाद घर लौटे और घर के पीछे गए तो उन्होंने उसे पेड़ पर लटका देखा। वह बाहर की ओर भागे और परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भतीजे चंद्रेश ने बताया कि चाचा के नाम एक एकड़ जमीन है, जिस पर वह खेती करते थे और वह कर्जा चुकाने की बात करते रहते थे। उसे आशंका है कि कर्जा होने के चलते उसके चाचा ने फांसी लगाकर जान दे दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। एक बेटा और एक बेटी है, जबकि वह पांच भाई व एक बहन में चौथे नंबर का था।