फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार पर दर्ज मुकदमे की जांच की जाए

Fri, 11 Dec 2015 01:31 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी/ पाली (ललितपुर)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई महरौनी की बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे की निंदा की गई। साथ ही प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

संगठन के तहसील अध्यक्ष रामविलास कटारे की अध्यक्षता में मडावरा रोड पर हुई बैठक में पत्रकारों ने कहा कि द्वेषपूर्ण तरीके से जिलाध्यक्ष सुदामा प्रसाद दुबे पर मुकदमा लिखाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

बैठक के बाद महरौनी और मडावरा क्षेत्र के पत्रकार तहसील परिसर पहुंचे। यहां पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को संबोधन ज्ञापन उपजिलाधिकारी यशु रुस्तगी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सुदामा दुबे साफ-सुथरी छवि और मिलनसार स्वभाव के हैं। उन्हें चुनाव में प्राप्त हो रहे जन समर्थन से बौखलाकर विपक्षियों ने छवि खराब करने के लिए मुकदमा दर्ज कराया है। इसकी जांच की जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर महेंद्र राय, राजीव दुबे, दिनेश विदुआ, रामकुमार नायक, सूर्यकांत त्रिपाठी, शंकर सिंह, बब्लू रत्नाकर, जितेंद्र तिवारी, देवेंद्र तिवारी, शैलेंद्र नायक, रमेश श्रीवास्तव, अनुज दीक्षित, राजेश त्रिपाठी, हरेराम दीक्षित, अवध बिहारी पटैरिया, सुरेश मास्टर, इमरान खान, प्रियंक सर्राफ, प्रकाश राय, अनिल जैन, लक्ष्मी नारायण ताम्रकार, धर्मेंद्र सिंह, मनीष निरंजन, संतोष पाल, संजय भौंडेले, धर्मेंद्र बिदुआ आदि मौजूद रहे। उधर, पाली तहसील में ज्ञापन के माध्यम से सुदामा दुबे के साथ की न्याय की मांग गी गई। इस मौके पर हरिओम चौरसिया, राजू तिवारी डोंगरा, अवतार सिंह बंगरिया, प्रियंक जैन, लछमन पाटकर, हरदयाल, धु्रव पुरोहित, प्रदीप आदि उपस्थित रहे।

बार संघ ने दिया ज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। बार संघ महरौनी की बैठक संघ के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पर दर्ज कराए गए मुकदमे की निंदा की गई। साथ ही पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन पर मंत्री कैलाश नारायण तिवारी, पूर्व बार संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिसौदिया आदि अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें