ललितपुर। जनपद में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। चर्च में विशेष प्रार्थना सभा में पादरी ने प्रभु यीशु के संसार में आने का उद्देश्य बताए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं ने जहां कैरोल गाए। वहीं, युवाओं ने लघु नाटिका का मंचन व नृत्य प्रस्तुत कर प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर खुशहाली की कामना करते हुए प्रार्थना की गई।
सेंट जॉन्स चर्च सीएनआई में बृहस्पतिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पादरी संदीप लाल ने बताया कि यीशु मसीह मानव जाति को पाप से मुक्ति दिलाने के लिए इस संसार में मानव देह में अवतरित हुए थे। उन्होंने कहा कि क्रिसमस का मतलब है देना, जैसे परमेश्वर ने अपना बेटा हम मानव जाति के लिए दिए। हम भी सभी में परमेश्वर का प्रेम, आनंद और खुशियां बांटे। मौके पर बच्चों, युवक-युवतियों और महिलाओं ने सामूहिक गीत, लघु नाटिका का मंचन व ड्रांस आदि कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में सदस्य डेविड ईसाचरण, आकाश मसीह, प्रमोद हूरी लाल, अवनीश जोसफ, जॉन वास्को, अनीता क्रोजर, प्रतिभा मसीह, अनूप, हैरिसन आदि मौजूद रहे।