फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खाई में पलटी कार, तीन लोग भीतर फंसे, डायल 112 वाहन ने तीन मिनट में पहुंचकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भला हो यूपी-112 टीम का। दुर्घटनास्थल पर तीन मिनट में पहुंच गई। झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर सोमवार देर रात खाई में गिरी कार से तीन लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। एसपी मो. मुश्ताक ने पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को 25 हजार का इनाम दिया है।
कानपुर निवासी अंजू सक्सेना, सुनीत सक्सेना, आदित्य सक्सेना सोमवार रात को कार में सवार होकर भोपाल की ओर जा रहे थे। देर रात को उनकी कार हाईवे-44 पर ग्राम बंगरिया के पास पहुंची थी। तभी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई थी। इससे तीनों चुटहिल हो गए और उसके अंदर फंस गए। कार सवार लोगों ने यूपी-1120 पर सूचना दी। संयोग था कि डायल-112 की पीआरवी उस समय नजदीक ही अपने प्वाइंट पर मौजूद थी। वह तत्काल मौके पर पहुंच गई और थाना पाली पुलिस को भी सूचित किया। पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने कार का कांच तोड़कर अंदर फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना में तीनों चुटहिल हो गए थे। तीनों को सरकारी वाहन से सीएचसी पहुंचाया गया। एसपी ने पीआरवी-2617 पर तैनात हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार, होमगार्ड देवेंद्र कुमार और थाना पाली पुलिस को 25,000 हजार रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में चुटहिल हुई अंजू सक्सेना के भाई पवन कुमार श्रीवास्तव इंदौर में एडीजी के पद तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपत्ति में करें डायल-112 का प्रयोग, एसपी ने की अपील
एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने लोगों से अपील की है कि कोई भी विपत्ति होने पर डायल-112 पर सूचना दें। डायल-112 की टीम निर्धारित समय में मौके पर पहुंचकर मदद करेगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें