फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कार ने दादी और पोते को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। राजमार्ग पर गनेशपुरा हाईवे पुल के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही दादी और पोते को कुचल दिया। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार सड़क किनारे पलट गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को शाम करीब चार बजे गनेशपुरा महुआपुरा निवासी मुन्नी (59) पत्नी स्व. गोरेलाल कुशवाहा अपने आठ वर्षीय पोते रंजीत के साथ खेत से मूंगफली की गुड़ाई करके सड़क पार कर वापस अपने घर लौट रही थी। तभी ललितपुर से झांसी की ओर तेज गति से जा रही कार दोनों को कुचलते हुए अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस घटना में दादी और पोते की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के पुत्र मुकेश की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया। इस घटना से परिवार में शोक छा गया। मृतक दो भाईयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें