फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे खड़े ट्रक में कार भिड़ी, एक की मौत

विज्ञापन
मसौरा बैरियर के आगे दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मसौराकलां के पास हाइवे पर खड़े ट्रक में पीछे से एक कार भिड़ गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजादपुरा निवासी अर्पित जैन (25 वर्ष) पुत्र सतीश जैन बृहस्पतिवार को रात में करीब आठ बजे अपनी एक्सयूवी कार से मालथौन की ओर जा रहे थे। अभी वह मसौरा बैरियर से आगे ही निकले थे कि पुल के आगे एक खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार में फंसे युवक को किसी प्रकार बाहर निकाला, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। बताया गया है कि युवक किसी काम से मालथौन जा रहा था कि रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें