फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियों पेड़ से टकराकर खंभे से भिड़ी, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
स्कोर्पियो दुर्घटना में मृतक शिवनारायण बादल (फाइल फोटो) - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम छायन के पास भोपाल से लौट रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी पेड़ से टकराते हुए बिजली के खंभे से भिड़ गई, जिससे उसमें सवार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ न्यू सिविल लाइन निवासी शिवनारायण बादल (59) पुत्र स्व. श्यामलाल बादल पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में सहायक ग्रेड- टू (बड़े बाबू) पद पर तैनात थे। वह अपने दो साथियों के साथ बुधवार को शासकीय कार्य से किराए की स्कॉर्पियो गाड़ी से भोपाल गए थे। भोपाल में काम निपटाने के बाद वह सभी बुधवार रात्रि में टीकमगढ़ के लिए लौट रहे थे। अभी उनकी गाड़ी महरौनी से पहले ग्राम छायन के पास ही पहुंची थी कि अचानक तेज रफ्तार गाड़ी चालक से अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराते हुए खंभे से जा भिड़ी, जिससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार शिवनारायण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनके विभाग में तैनात टीकमगढ़ निवासी मनोज साहू (40) पुत्र रामप्रसाद एवं कपिल साहू (25) पुत्र गोकुल प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए महरौनी और वहां से ललितपुर रेफर कर दिया।
कपिल साहू की हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि, कार चालक वीर सिंह (33) को भी चोटें आई हैं, जो उपचार के लिए टीकमगढ़ चला गया। मृतक का एक पुत्र है और वह दो भाइयों में बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें